
सहारनपुर । मंडलायुक्त कार्यालय से घंटाघर होते हुए जनमंच तक साइकिल रैली निकाली गई। रैली को मंत्री जसवंत सैनी, डीएम सहारनपुर मनीष बंसल, नगर विधायक राजीव गुम्बर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और छात्र शामिल हुए। सभी तिरंगे रंग के परिधानों में सजे थे और उनकी साइकिलों पर क्रांतिकारियों के जोशीले नारे लिखी पट्टिकाएं लगी थीं, जो राह चलते लोगों में जोश भर रही थीं हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने के लिए आयोजन की शुरुआत 100 तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर की गई।