Tamil Nadu swearing: तमिलनाडु में आज से ‘विजय राज’… थलपति ने ली CM पद की शपथ, 9 विधायक भी बने मंत्री
Tamil Nadu CM oath ceremony: तमिलनाडु को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया. टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उनके साथ-साथ 9 विधायक भी मंत्री बने. 59 साल बाद पहली बार तमिलनाडु में गैर DMK-AIADMK सरकार बनी है.

तमिलनाडु के चुनावी नतीजों के बाद बना सस्पेंस अब खत्म हो गया है. अभिनेता से नेता बने थलपति विजय आज सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. दरअसल, पहले यह कार्यक्रम दोपहर 3:45 बजे होना था, लेकिन बाद में इसका समय बदला गया. शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा. इसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल होंगे. विजय ने कल यानी शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए 13 मई 2026 तक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने का समय दिया है.
हमारे नेता और सभी मंत्री पारदर्शी सरकार देंगे-TVK राज्य मंत्री आधव अर्जुन
TVK नेता और राज्य मंत्री आधव अर्जुन ने कहा कि ये जनता की जीत है. तमिलनाडु की महिलाओं और युवाओं की जीत है. हमारे नेता और सभी मंत्री एक पारदर्शी सरकार देंगे, जो सभी अल्पसंख्यक भाई-बहनों के लिए काम करेगी. हम विकास के लिए काम करेंगे, विशेष रूप से सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के लिए. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से, हम राज्य को बदल देंगे.
विजय ने तमिलनाडु सचिवालय में मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला
तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु सचिवालय में मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला.
युवाओं को नशे से बचाना हमारा कर्तव्य-सीएम विजय
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने कहा कि आज से मैं नशे के दुरुपयोग को रोकने के लिए कड़े कदम उठाना शुरू करूंगा. हमारे युवाओं को इससे बचाना हमारा कर्तव्य है. इसी तरह, मैं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करूंगा और सभी की सुरक्षा की गारंटी दूंगा.
आप सभी ने मुझे राजनीति में आने को कहा और मुझे सीएम बना दिया-विजय
चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने कहा कि आप सभी ने मुझसे राजनीति में आने को कहा था, यह कहते हुए कि ‘हम आपके साथ हैं,’ और आज आपने मुझे तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बना दिया है. मैंने जिस भी दर्द और रुकावट का सामना किया, आपने उसे अपना ही दर्द समझा और इस पूरी यात्रा में मेरे साथ खड़े रहे.
महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाता हूं-विजय
एक्टर विजय ने सीएम बनने के बाद कहा कि मैं इस राज्य की हर महिला को भरोसा दिलाता हूं कि उनकी सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी और महिलाओं को निशाना बनाने वाले अपराधों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी.
मैं राजनीति में दौलत कमाने के लिए नहीं आया हूं, ये आप सभी को पता है-विजय
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय कहते हैं. उन्होंने कहा कि मैं तमिलनाडु की जनता से वादा करता हूं कि मैं जनता के पैसे का एक भी रुपया कभी भी गलत इस्तेमाल नहीं करूंगा. मैं राजनीति में दौलत कमाने के लिए नहीं आया हूं और आप सभी यह बात बहुत अच्छी तरह जानते हैं. उन्होंने कहा कि मैं न तो कभी भ्रष्टाचार होने दूंगा और न ही किसी को गलत तरीकों से पैसे कमाने की इजाजत दूंगा. यह सरकार जनता की सरकार होगी और हम सब मिलकर एक मज़बूत और बेहतर तमिलनाडु का निर्माण करेंगे.
आधव अर्जुन ने ली मंत्री पद की शपथ
आधव अर्जुन विल्लीवक्कम सीट से विधायक हैं और उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली
तमिलनाडु के नए सीएम बने विजय, 9 विधायक भी ले रहे मंत्री पद की शपथ
तमिलनाडु में एक्टर विजय सीएम पद की शपथ ले रहे हैं. इनकी पार्टी पहले ही चुनाव में राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी.
तमिलनाडु में नई सरकार का शपथ ग्रहण, मंच पर पहुंचे विजय
तमिलनाडु में नई सरकार का शपथ ग्रहण अब से कुछ ही देर में होगा. टीवीके विजय शपथ के लिए मंच पर पहुंच गए हैं. उन्होंने हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया.
चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच गए. यहां कुछ ही देर में TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.
कांग्रेस के 5 विधायक पहुंचे नेहरू स्टेडियम
कांग्रेस विधायक टीवीके प्रमुख और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सी. जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम पहुंचे. कांग्रेस के सभी पांच विधायकों ने टीवीके को सरकार बनाने में अपना समर्थन दिया था.
हमें जनता की उम्मीदों को पूरा करना है-विधायक के.जी. अरुणराज
तिरुचेंगोडु निर्वाचन क्षेत्र से TVK के नवनिर्वाचित विधायक के.जी. अरुणराज ने कहा कि हम राज्य की जनता का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमारी पार्टी पर अपना भरोसा जताया. हमें जनता की उम्मीदों को पूरा करना है.
-
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंची अभिनेत्री तृषा कृष्णन
चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अभिनेत्री तृषा कृष्णन पहुंच गई हैं. यहां कुछ ही देर में TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.
विजय के साथ ये 9 विधायक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ
तमिलनाडु के मंत्री आज विजय के साथ शपथ लेंगे. इनमें वेंकटरामन, राज मोहन, अरुण राज, आनंद, आदव अर्जुन, सेंगोट्टैयन, निर्मल कुमार, प्रभु हैं.
चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे विजय
TVK प्रमुख सी. जोसेफ़ विजय चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच गए हैं, जहां वे कुछ ही देर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.
चेन्नई पहुंचे राहुल गांधी, शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, TVK प्रमुख विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चेन्नई पहुंच गए.
एक्ट्रेस तृषा विजय के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए घर से रवाना
तमिलनाडु में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन चेन्नई स्थित अपने आवास से रवाना हुईं.
जीत का पूरा श्रेय ईश्वर और तमिलनाडु की जनता को है-विजय की चचेरी बहन
विजय की चचेरी बहन ने कहा कि हमें बहुत गर्व है. इसका पूरा श्रेय ईश्वर और तमिलनाडु की जनता को जाता है.
विजय अपने घर से हुए रवाना
TVK प्रमुख और भावी मुख्यमंत्री विजय अपने आवास से रवाना हुए. वह आज चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.
शपथ से पहले विजय की मां बोलीं-आज मदर्स डे है और मैं बहुत खुश हूं
चेन्नई, तमिलनाडु में TVK प्रमुख और भावी मुख्यमंत्री विजय की मां शोभा चंद्रशेखर ने कहा कि आज मदर्स डे है, मैं बहुत खुश हूं.
विजय के साथ टीवीके के नौ मंत्री लेंगे शपथ
विजय के साथ आज टीवीके के नौ मंत्री शपथ लेंगे. विजय की कैबिनेट में जो 9 मंत्री शपथ लेंगे उनका नाम बुसी आनंद (टी. नगर), आधव अर्जुन (विलिवक्कम), के.जी. अरुणराज (तिरुचेंगोडु), के.ए. सेनगोट्टैयन (गोबिचेट्टीपलायम), पी. वेंकटरमणन (मायलापुर), सी.टी.आर. निर्मलकुमार (तिरुप्पारनकुंड्रम), ए. राजमोहन (एग्मोर), टी.के. प्रभु (कराइकुडी) और एस. कीर्तन (शिवकाशी) है.
तमिलनाडु में TVK सबसे बड़ी पार्टी
तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. टीवीके को 108 सीटें मिलीं. इसके अलावा DMK को 59, ADMK को 47 सीटें मिलीं. वहीं, कांग्रेस के खाते में 5 सीट गई.
विजय के शपथ का इंतजार, समर्थक जुटे चेन्नई स्टेडियम के बाहर
तमिलनाडु में TVK प्रमुख विजय के समर्थक चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर जुटे हैं और उत्साह में नजर आ रहे हैं. आज विजय यहीं पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे
विजय को 120 विधायकों का समर्थन
विजय की पार्टी ने 234 में 108 सीटें जीतीं. सहयोगी दलों के समर्थन के बाद विजय के पास 120 विधायकों का समर्थन है. बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है.
- TVK-108 (प्रभावी संख्या 107 है)
- कांग्रेस- 05
- CPI-02
- CPM-02
- VCK-02
- IUML-02
-
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनेंगे विजय
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल होंगे.
राहुल गांधी चेन्नई के लिए रवाना, विजय के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
राहुल गांधी तमिलनाडु के लिए रवाना होते हुए IGI हवाई अड्डे पर पहुंचे. वो आज चेन्नई में तमिलनाडु के मनोनीत मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
तमिलनाडु में पहली बार बनने जा रही गैर DMK-AIADMK सरकार
अभिनेता से नेता बने विजय ने दो साल पहले पार्टी बनाई थी. 59 साल बाद पहली बार तमिलनाडु में गैर DMK-AIADMK सरकार बनने जा रही है…..



