भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक में संगठन को मजबूत करने का लिया निर्णय,विधानसभा चुनाव तक संगठन होगा मजबूत :देवेश कुमार

भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक में संगठन को मजबूत करने का लिया निर्णय,विधानसभा चुनाव तक संगठन होगा मजबूत :देवेश कुमार

सहरसा संवादाता मो० इम्तियाज
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक हुई।जिसमें प्रदेश महामंत्री सह विधान पार्षद देवेश कुमार, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा, पूर्व विधायक संजीव कुमार झा, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सह मधेपुरा लोक सभा संयोजक मदन प्रसाद चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री श्री कृष्ण झा,दिनेश प्रसाद यादव,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह, जिला उपाध्यक्ष बिनय कुमार झा, सिद्धार्थ सिंह सिदधु, आई टी सेल जिला संयोजक सुमीत सिन्हा उपस्थित थे। प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु सांगठनिक तैयारी के लिए बुथ समिति पन्ना प्रमुख पर विशेष बल देने की जरूरत है।

उसके लिए पंचायत स्तर पर प्रवास करने की जरूरत है। इसके लिए संगठन को हर स्तर पर परखा जाएगा। उसके बाद प्रेस वार्ता में संगठन विस्तार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात में पन्ना कमेटी के कारण ही प्रचंड बहुमत के साथ अपार सफलता मिली है। संगठन का विस्तार करते हुए समाज के सभी घटक को जोड़कर सब का प्रतिनिधित्व रखा जाए।उन्होंने कहा कि बिहार में भी भाजपा की वोट प्रतिशत में काफी वृद्धि हुई है जिसके कारण कुंढनी जैसे सीट भी भाजपा की झोली में आई है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा तक संगठन को पूर्णरूपेण मजबूत कर दिया जाएगा। अभी लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है।हम 40 सीट पर सहयोगी दल के साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन बिहार में शीघ्र ही होने जा रहा है। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार के सोनवरसा नगर पंचायत अध्यक्ष चुने जाने पर पाग चादर एवं माला पहना कर सम्मानित किया।वही अंत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माताजी हीरा बेन के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *