जनपद में हुआ 1283.57 हेक्टेयर फसल को हुआ नुकसान अंतिम चरण में चल रहा नुकसान का सर्वे
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में बाढ़ और अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा कराए जा रहा सर्वे अंतिम चरण में चल रहा है। अभी तक हुए सर्वे की फीडिंग के अनुसार जनपद में 5753 किसानों की 1283.57 हेक्टेयर फसल का नुकसान हुआ है। किसानों को फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा देने के लिए जिला प्रशासन ने शासन से फिलहाल 2.50 करोड़ रुपये की मांग की है। नुकसान की सही स्थिति सर्वे पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
अतिवृष्टि और बाढ़ के चलते फसलों को हुए नुकसान को लेकर जनपद में चल रहा सर्वे कार्य अंतिम चरण में है। इसमें सभी तहसीलों में सर्वे की ऑनलाइन फीडिंग हो रही है। अभी तक हुई फीडिंग के अनुसार जनपद के 5753 किसानों की 11283.57 हेक्टेयर फसल बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित हुई है। सर्वे के अनुसार जनपद मेें फसलों को सबसे अधिक नुकसान रामपुर मनिहारान तहसील क्षेत्र में हुआ है। यहां पर 2289 किसानों की 633.0182 हेक्टेयर फसल अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित हुई हैं, जबकि सबसे कम नुकसान बेहट तहसील क्षेत्र में चिह्नित हुआ है। यहां पर 105 किसानों की 15.1912 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। सभी तहसीलों में प्रभावित किसानाें और फसलों के रकबे की फीडिंग ऑनलाइन हो रही है। इसके इसी सप्ताह पूरा होने की संभावना है।
बाढ़ एवं अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे अंतिम चरण में है। अभी तक जिले के 5753 किसानों की 1283.57 हेक्टेयर फसलों को बाढ़ और अतिवृष्टि से नुकसान चिह्नित हुआ है। सही स्थिति तो सर्वे की पूरी फीडिंग होने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल किसानों को फसलाें में हुए नुकसान की भरपाई के लिए शासन से 2.50 करोड़ रुपये की डिमांड की गई है।
— रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
———
— जनपद में अतिवृष्टि/बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रफल —
तहसील किसान रकबा
बेहट 105 15.1912
देवबंद 700 128.345
नकुड़ 1222 275.6957
रामपुर मनिहारान 2289 633.0182
सदर 1437 231.3206
योग 5753 1283.57
———–