सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन लोक भवन, लखनऊ में किया। इसका सीधा प्रसारण जनपद स्तर पर एनआईसी में किया गया। मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभार्थीपरक योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। यहां शहर विधायक राजीव गुंबर, गंगोह विधायक किरत सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत मांगेराम चौधरी, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, एडीएम वित्त रजनीश कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 16 व निराश्रित महिला पेंशन के छह लाभार्थियों को चेक वितरित किए। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव गुंबर और किरत सिंह ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
