सहारनपुर। अमृतसर-हावड़ा मेल से जा रही महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद महिला को आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर उतारा और उसे एंबुलेंस बुलाकर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
ट्रेन के कोच एचए-1 में श्याम खातून पत्नी जैनुद्दीन अंसारी अंबाला से बक्सर की यात्रा कर रही थी। इसी बीच ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। सूचना पर एएसआई पुष्पेंद्र कुमार व महिला कांस्टेबल बुलबुल ने महिला को अटेंड किया। जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर नीता ने उनका इलाज किया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इस दौरान महिला के देखरेख के लिए पति जैनुद्दीन व ननद तबस्सुम अस्पताल में है।
