जनपद में सबसे पहले चलेगी टोडरपुर चीनी मिल चीनी मिलों में पूरा हो चुका करीब 70 फीसदी मरम्मत कार्य सहारनपुर। जनपद की चीनी मिलों ने आगामी पेराई सत्र प्रारम्भ करने की संभावित तारीख घोषित कर दी है। इसके अनुसार जिले में सबसे पहले टोडरपुर चीनी मिल पेराई शुरू करेगी।
जनपद में इस बार लंबे समय से बंद पडी बिडवी और टोडरपुर सहित अन्य सभी चीनी मिलें संचालित होंगी। मिलों को समय पर चलाने के लिए गन्ना विभाग के अधिकारी चीनी मिलों के मरम्मत कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। गन्ना विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक जनपद की सभी चीनी मिलों में औसतन 70 प्रतिशत मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। इसमें मिल हाउस, बॉयलिंग हाउस, पावर हाउस, बॉयलर आदि शामिल हैं।इस बार जनपद में 121754 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल है। लंबे समय से बंद पडी दो चीनी मिलों के इस बार संचालित होने से मिलों के बीच गन्ना आवंटन को लेकर मारामारी मचेगी। सभी चीनी मिल अपने लिए अधिक से अधिक गन्ना आवंटित कराने का प्रयास करेगी। अभी गन्ना विकास समितियों में सटटा प्रदर्शन मेलों का आयोजन हो रहा है। 30 सितंबर तक चलने वाले इन में किसानों के केलेंडर में आई त्रुटियों को दूर किया जाएगा। जिससे पेराई सत्र प्रारंभ होने के बाद किसानों को पर्चियों और सट्टे को लेकर किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पडे।
वर्जन-
चीनी मिलों ने पेराई सत्र प्रारंभ करने की संभावित तारीख घोषित की है। जनपद में सबसे पहले 28 अक्तूबर को टोडरपुर चीनी मिल के पेराई सत्र शुरू करने की संभावना है। अन्य चीनी मिल एक से दस नवंबर के बीच पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगी। – सुशील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी।
पेराई सत्र प्रारंभ करने की संभावित तिथि
मिल संभावित तिथि
देवबंद 04 नवंबर
गांगनौली 10 नवंबर
शेरमऊ 10 नवंबर
गागलहेडी 05 नवंबर
टोडरपुर 28 अक्तूबर
नानौता 01 नवंबर
सरसावा 01 नवंबर
बिडवी 06 नवंबर
नोट: गन्ना विभाग के अनुसार।