सहरसा संवाददाता मो० इम्तियाज
खबर सहरसा शहर से सामने आ रहे है जहां मकर संक्रांति के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा नगर निगम कार्यालय के समीप मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन किया गया।
वही इस कार्यक्रम में सहरसा नगर निगम के डिप्टी मेयर प्रत्याशी बिजय कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहकर आम लोगों के बीच खिचड़ी वितरण किया।इस अवसर पर डिप्टी मेयर प्रत्याशी बिजय कुमार गुप्ता ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व सामाजिक समरसता का द्योतक है वही यह पर्व मनुष्य के जीवन में सुख समृद्धि एवं उल्लास भरता है इस पर्व को तिला संक्रांति के नाम से भी मनाया जाते है उन्होंने कहा कि अंग्रेजी तिथि के अनुसार हर वर्ष 14 जनवरी को यह पर्व मनाया जाता है लेकिन भारतीय पंचांग मैं बदलते ग्रह गोचर के कारण इस बार संक्रांति पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा, और उन्होंने का कहां की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए सेवा बस्ती में खिचड़ी भोज का आयोजन बड़े पैमाने पर किये जा रहे है।