आगरा के कमला नगर के इंद्रा नगर में पत्नी की हत्या गुटका खाने और मोबाइल पर बात करने पर विवाद में हुई थी। बृहस्पतिवार को पत्नी की हत्या करके पति उसे कमरे में बंद कर भाग गया था। आरोपी ने ही पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी को शनिवार की सुबह न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।ये है मामला
एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी ने बताया कि इंद्रा नगर निवासी हेमंत ने पहली पत्नी की मौत के बाद चित्रा के साथ शादी की थी। चित्रा तलाकशुदा थी, उसके 10 साल का बेटा भी है। मई में शादी के बाद से ही हेमंत का उससे विवाद शुरू हो गया था। हेमंत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पत्नी चित्रा मोबाइल पर काफी देर तक बात करती थी। वह गुटका भी खाती थी। इसे लेकर कई बार दोनों में विवाद हुआ था। पत्नी की ये आदतें नहीं थी पसंद
आरोपी ने बताया कि उसे पत्नी का गुटका खाना पसंद नहीं था। बृहस्पतिवार को भी वह मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया था। गुस्से में पत्नी का चुनरी से गला घाेट दिया। शव पर चादर डालकर वह भाग गया था।
