सहरसा-8 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता ममता दीदियों ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

सहरसा-8 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता ममता दीदियों ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

सहरसा संवाददाता मो० इम्तियाज
अंबेडकर जन सत्याग्रह ममता आजाद क्रांति तत्वावधान में शनिवार को स्वास्थ्य कार्यकर्ता ममता दीदी ने 8 सूत्री मांगों के समर्थन में स्टेडियम के बाहरी परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें खगड़िया एवं सहरसा जिले के संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता खगड़िया जिला मंत्री जयमाला कुमारी एवं मंच संचालन पारस देवी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अंबेडकर जन सत्याग्रह के संस्थापक चंद्र शेखर आजाद, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्षा संगीता कुमारी,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्मला कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष मधु कुमारी, जिला अध्यक्ष देवी कुमारी सहित अन्य उपस्थित हुए। श्री आजाद ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के विस्तार एवं मजबूत करने पर बल दिया। इसके साथ ही बिहार सरकार के समक्ष ममता दीदी ने 8 सूत्री मांग को मानने का आग्रह किया गया। जिसमें सभी ममता दीदी को अनुबंध से हटाकर सरकारी कर्मी घोषित करने,ममता दीदी को स्केल के आधार पर मासिक वेतन देने,योग्यता के आधार पर प्रमोशन करने, हॉस्पिटल में कमरा मुहैया कराने, ममता दीदी को सभी प्रकार की भत्ता देने जिसमें 8 लाख का शारीरिक बीमा एवं 40 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, ममता दीदी को आकस्मिक दुर्घटना होने की स्थिति में उनके बेटी अथवा बहू को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने,कोरोना काल में ममता दीदी की आकस्मिक मृत्यु होने के कारण उनके परिजनों को मुआवजा एवं नौकरी देने तथा ममता दीदी लोगों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं करने की मांग की।इस मौके पर बीना गुप्ता, प्रमिला देवी, बबीता कुमारी, रेनू देवी, ललन देवी,अनीता देवी, रंजू देवी, गीता देवी, साबो देवी, सरो देवी, तिलिया देवी, गायत्री देवी, विमल देवी, छेदनी देवी, अनमोल देवी, सीता देवी, श्याम कुमार एवं महेंद्र राम सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *