सहरसा संवाददाता मो० इम्तियाज
विरासत बचाओ नमन यात्रा के प्रथम चरण में राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शनिवार की देर संध्या सहरसा पहुंचे। जहां रविवार को उन्होंने यात्रा को लेकर प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि बापू के कर्म भूमि भीतिहरवा से 28 फरवरी से उन्होंने विरासत बचाओ नमन यात्रा प्रारंभ की है। इस दौरान विभिन्न महापुरुषों के समाधि स्थल पर नमन करते सहरसा पहुंचे हैं।जहां शनिवार की देर संध्या बैजनाथपुर स्थित वीपी मंडल के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके गांव भी गए।
उन्होंने कहा कि कुछ माह पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ सरकार बनाने का निर्णय लेने के बाद बिहार के लोगों में लालू प्रसाद के शासन काल के भयावह समय याद आने लगे एवं लोगों में भय होने लगा।जिस लालू प्रसाद के भय के तूफान से बाहर लाने की जिम्मेदारी बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार को दी थी।फिर उसी राह पर चलकर नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों में भय पैदा कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिल्कुल उलटा निर्णय लिया। इसके बिहार के लोगों को आश्चर्य एवं व भय सताने लगा। उन्होंने बिहार के लोगों की चिंता को देखते हुए जदयू को यह बताने का लगातार प्रयास किया। लेकिन अंत में अपने राह अलग पकड़नी पड़ी। उन्होंने बताया कि यात्रा के क्रम लोगों का आपार समर्थन मिल रहा है।जिससे नितीश कुमार को पश्चाताप अवश्य होगा। उन्होंने कहा कि वे बिहार को 2005 के पीछे वाले बिहार में लौटने नहीं देंगे।इसके लिए जो बन पड़ेगा करेंगे।उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी के बाद बिहार के लोगों ने लालू जी को विरासत सौंपी थी।लेकिन लालू जी परिवार में लग गए।इसके बाद लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा किया।कुछ समय वे ठीक रहे लेकिन अंत में उनका निर्णय बिहार वासियों के खिलाफ चला गया।उनका कहा कि जिस पार्टी ने बिहार को बर्बाद किया उसे जनता स्वीकार नहीं करेगी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि नीतीश जी का समाधान यात्रा नहीं था. यह उनका समापन यात्रा था। सिर्फ उसका नाम समाधान यात्रा रखा गया था। यात्रा के दौरान कोई समाधान नहीं हुआ। वहींं इस मौके पर दर्जन लोगों ने विभिन्न दलों को छोडकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में चंदन बागची, शिवेंद्र कुमार जीशु, लोकेश सिंह, अविनाश सिन्हा, इं रोशन राजा, दिनेश कुशवाहा, गौरव सिंह, पवन झा, चंद्रमोहन सिन्हा, धानुक दिलीप कुमार दीपक, विपिन यादव, सुधीर खां, गंगा नाथ राय, बैजनाथ कुमार विमल, श्वेता कुमारी, सोनी भारती, रोशन पाठक, सुशील मेहता, संजीव राय, माधव मुखिया, मुकेश साह, गणेश ठाकुर, आशा पासवान, मिथिलेश पासवान, चुरामणि झि, मो आरिफ, जनार्दन यादव, मनीष कुशवाहा, फूलों साह, शंभू कुशवाहा, प्रीतम कुशवाहा सहित अन्य शामिल थे. मौके पर पूर्व विधायक डॉ रणविजय सिंह, रमेश सिंह कुशवाहा, कार्यक्रम प्रभारी रामपुकार सिन्हा, माधव आनंद, जितेंद्र नाथ, रेखा गुप्ता, सुभाष सिंह कुशवाहा, सुभाष चंद्रवंशी, अंगद कुशवाहा, आरके सिन्हा, रणधीर सिंह, अरविंद कुशवाहा, नंद कुमार सिंह, अरुण कुशवाहा सहित अन्य मौजूद थे।