सहरसा संवाददाता मो० इम्तियाज
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन विकास भवन,सहरसा में किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विकास भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ष 8 मार्च को विश्व के क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा,और प्रेम प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों को उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। लेकिन इस वर्ष 8 मार्च को होली पर्व सामान्य अवकाश होने के कारण विभागीय निर्देश के आलोक में आज 6 मार्च को ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं कामयाबी और सफलता की परचम लहरा रही है।जो सामुदायिक स्तर पर सकारात्मक बदलाव का परिणाम है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज और देश के विकास में जितना योगदान पुरुषों का है, उतना ही महिलाओं का है। महिलाओं की भागीदारी को हर क्षेत्र में बढ़ावा देने और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए हर वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव ने अपने सम्बोधन में महिला शशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनायें चलायी है। जीविका दीदी के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किये जा रहे है। इस अवसर पर आईसीडीएस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विनिता कुमारी ने कहा कि बदलते दौर में सामाजिक कुरितियों को मात मिली है। जिसका जीता जागता उदाहरण है कि आज हर क्षेत्र में बेटों से बेटियाँ आगे निकल रही है। इस बदलते दौर में हर किसी को बेटे बेटियों में फर्क वाली कुप्रथाओं को भूलने और सहयोग करने की जरूरत है। इस मौके पर हॉल में उपलब्ध एक बच्ची लगातार रोये जा रही थी। जिला पदाधिकारी की संवेदना जाग उठी उन्होंने उस बच्ची को गोद मे उठाकर उसे प्यार करने लगे। आगे उन्होने कहा कि ये महिलायें घर एवं बाहर का कार्य करते हुए अपने बच्चों का भी पूर्णरूपेण ख्याल रखती है। महिलायें दैवीय शक्ति का रूपहै। महिलायें को केन्द्रित करते हुए कार्यक्रम में अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला कर्मियों अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया। आईसीडीएस की महिलाओं को अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 हजार का डम्मी चेक एवं पुरस्कार सहित प्रशास्ति पत्र देकर जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने चेक देते हुए कहा कि यह राशि अपने बच्ची के नाम से कन्या समृद्धि योजना में जमा करें ताकि बच्ची जब बड़ी हो जाये तो उसके पढ़ाई लिखाई के काम आ सकें। इसी प्रकार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की महिला डॉक्टर,कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंनटों प्रदान किया गया। जिनमें डॉ पल्लवी,स्त्री रोग विशेषज्ञ,सदर अस्पताल,सिम्पी कुमारी,शीला कुमारी,रीता कुमारी आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी सदर,सिविल सर्जन,जिला परिषद के उपाध्यक्ष एवं अन्य महिलायें उपस्थित थी।