Akhilesh Yadav Visit: मेरठ में अखिलेश यादव ने कहा- गठबंधन से घबराई भाजपा, मणिपुर की घटना को बताया शर्मनाक

Akhilesh Yadav Visit: मेरठ में अखिलेश यादव ने कहा- गठबंधन से घबराई भाजपा, मणिपुर की घटना को बताया शर्मनाक

मेरठ के सरधना में गांव पांचली बुजुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने वर वधु को आशीर्वाद दिया। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया।

यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन के नाम से भाजपा घबरा गई है। कौन नहीं चाहता कि इंडिया जीते। सब चाहते हैं कि इंडिया जीते। केवल भाजपा और आरएसएस नहीं चाहता कि इंडिया जीते। 2014 में आए थे 2024 में वापस जाएगी भाजपा।मणिपुर में हुई शर्मनाक घटना ने देश की छवि धूमिल की है, लेकिन प्रधानमंत्री विदेशों में घूम रहे हैं। मणिपुर जलता रहा लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार वहां घटना को नहीं रोक पा रही है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मणिपुर घटना की निंदा की। देश मे बेटी बचाओ के नारे को लोग भुगत रहे हैं। कहा जल्द इंडिया गठबंधन देश की तरक्की के लिए जीतेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *